बायोगैस वैज्ञानिक डॉ. राम बख्श सिंह को श्रद्धांजलि, भारत रत्न की उठी मांग
बायोगैस वैज्ञानिक डॉ. राम बख्श सिंह को श्रद्धांजलि, भारत रत्न की उठी मांग
बायोगैस वैज्ञानिक डॉ. राम बख्श सिंह को श्रद्धांजलि, भारत रत्न की उठी मांग
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। विश्वविख्यात बायोगैस वैज्ञानिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा के पुरोधा स्व. डॉ. राम बख्श सिंह की 101वीं जयंती पर गुरुवार को डॉ. राम बख्श सिंह कन्या इंटर कॉलेज रामनगर हरदोई रोड सीतापुर में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर महान वैज्ञानिक के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
समारोह का शुभारंभ सीतापुर सांसद राकेश राठौर के प्रतिनिधि एवं उनके छोटे भाई अनुपम राठौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर और स्व. डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. राम बख्श सिंह का शोध स्वच्छ ऊर्जा, जैविक कृषि, ग्रामीण आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर है। उन्होंने गांव-गांव तक बायोगैस तकनीक पहुंचाकर ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किया।
वक्ताओं ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और सतत विकास की चुनौतियों से जूझ रही है, तब डॉ. सिंह का वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। भारत सरकार के राष्ट्रीय अभिलेखागार में उनके शोध पत्र और अभिलेख संरक्षित हैं। वहीं NCERT की कक्षा-9 की विज्ञान पुस्तक में भी उनके वैज्ञानिक योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि डॉ. राम बख्श सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को फिलाटेलिक सलाहकार समिति से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में वे प्रधानमंत्री कार्यालय और डाक विभाग के अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हैं।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं और नागरिकों ने एक स्वर में मांग की कि राष्ट्र निर्माण और विज्ञान के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा जाए। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने भी समय-समय पर केंद्र सरकार से इस संबंध में अनुरोध किया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। प्राचार्या सुधा शुक्ला ने कहा कि डॉ. राम बख्श सिंह का जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर भुवन चंद्र आर्या (रिसर्च ऑफिसर), राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुशीला देवी भदौरिया, राज सिंह चौहान, शीतला बक्श सिंह, प्रियंका सिंह, वंश सिंह, आयुष सिंह, सुधा सिंह, इंद्रपाल सिंह (उपाध्यक्ष),
प्रधानाचार्या सुधा शुक्ला,अखिलेश सिंह, आकांक्षा सिंह, मृदुला सिंह, रागिनी सिंह, लोकेश सिंह, मन्नू सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, स्कूली बच्चे और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)