किसानों की मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
किसानों की मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
किसानों की मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर(सिधौली) कमलापुर किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह चौहान (विवेक) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कमलापुर से सिधौली तहसील तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। ट्रैक्टर, बाइक और चार पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर किसान देशभक्ति के गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा कमलापुर से शुरू होकर सिधौली तहसील गेट तक पहुंची। तहसील परिसर में पहुंचने के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। किसानों ने केंद्र सरकार से किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ और अगस्त क्रांति के अवसर पर किसान, कृषि श्रमिक, औद्योगिक श्रमिक, ग्रामीण मजदूर और युवा अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। किसान नेताओं ने सरकार से पूर्व में किए गए आश्वासनों को लागू करने की मांग की।
किसान यूनियन ने सभी फसलों के लिए सी2+50 प्रतिशत के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, किसानों की व्यापक कर्जमाफी तथा किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन तथा मनरेगा में सालाना 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी की मांग भी उठाई गई।
ज्ञापन में विद्युत निजीकरण विधेयक, बीज विधेयक और खाद्य सुरक्षा कानून में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने तथा एफसीआई और सहकारी समितियों को मजबूत करने की मांग की गई।
वहीं, सीतापुर में खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाते हुए यूनियन ने खाद केंद्रों पर सचिव की व्यवस्था कराने और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग की, ताकि किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)