बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, बीमारी से हुई मौत के बाद निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, बीमारी से हुई मौत के बाद निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

Aug 13, 2026 - 18:14
0 1
बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, बीमारी से हुई मौत के बाद निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, बीमारी से हुई मौत के बाद निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर (महमूदाबाद)। नगर के कुरैशी मार्ग निवासी 55 वर्षीय लालू पटवा की बीमारी के चलते मौत हो गई। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण उनकी 60 वर्षीय बहन विमला देवी ने भाई के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई और रमुआपुर स्थित मुक्तिधाम में उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

लालू पटवा पुत्र रामकिशन पटवा अपने परिवार में इकलौते पुरुष सदस्य थे। बताया गया कि उनकी पत्नी कुछ वर्ष पूर्व उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से लालू पटवा अकेले ही जीवन यापन कर रहे थे। वह संकटा देवी मंदिर में दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करते थे।

भाई की मौत के बाद बहन विमला देवी ने सामाजिक परंपराओं की परवाह किए बिना स्वयं अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने मुक्तिधाम में भाई को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस भावुक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

अंतिम संस्कार में मनोज श्रीवास्तव, अशोक नाग, देशराज, दिनेश, संजय, राजेश, मुशीर और दीपक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत लालू पटवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त बहन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User