20 दिन में ही उखड़ने लगी लाखों रुपए की सड़क, पुलिया भी क्षतिग्रस्त; घटिया निर्माण सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप।

20 दिन में ही उखड़ने लगी लाखों रुपए की सड़क, पुलिया भी क्षतिग्रस्त; घटिया निर्माण सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप।

Aug 15, 2026 - 09:26
0 4
20 दिन में ही उखड़ने लगी लाखों रुपए की सड़क, पुलिया भी क्षतिग्रस्त; घटिया निर्माण सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप।

20 दिन में ही उखड़ने लगी लाखों रुपए की सड़क, पुलिया भी क्षतिग्रस्त; घटिया निर्माण सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप।

 रियाज़ अहमद की रिपोर्ट 

जनपद पीलीभीत के ब्लॉक अमरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम सददरपुर मोहनपुर मार्ग से 1700: मीटर भूड़ा तक संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य लगभग लाखों रुपये की लागत से कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने के महज 20 दिन के भीतर ही सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी है। इतना ही नहीं, सड़क पर बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया एवं निम्न गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही वजह बताई जा रही है कि भारी-भरकम लागत से तैयार सड़क इतनी कम अवधि में ही खराब हो गई। सड़क की हालत सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया गया होता तो महज 20 दिनों में सड़क की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच तथा जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की निगरानी में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बनाई गई सड़क यदि इतनी जल्दी खराब हो रही है तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मौके पर टीम भेजकर सड़क और पुलिया की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क के 20 दिनों में क्षतिग्रस्त होने के मामले में विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और जांच में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User