हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सीतापुर, द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सीतापुर, द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सीतापुर, द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिवभक्तों द्वारा आयोजित द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा 2026 का शनिवार को श्याम गेस्ट हाउस, शाहजहांपुर रोड से भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा का उद्देश्य सीतापुर से हरिद्वार की हरकी पौड़ी पहुंचकर पवित्र गंगाजल लाना और बाबा श्यामनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान समिति की ओर से यात्रा में शामिल शिवभक्तों को यात्रा किट का वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह गौड़ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने शिवभक्तों के साथ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा को रवाना किया। इसके बाद यात्रा श्याम गेस्ट हाउस से बाबा श्यामनाथ मंदिर पहुंची, जहां शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।
समिति के अनुसार डाक कांवड़ यात्रा सीतापुर से हरिद्वार की हरकी पौड़ी तक जाएगी और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर 11 अगस्त 2026 को सीतापुर वापस पहुंचेगी। वापसी के बाद बाबा श्यामनाथ मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
यात्रा के शुभारंभ के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)