शारदा नदी के कटान क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
शारदा नदी के कटान क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
शारदा नदी के कटान क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
देवेन्द्र शुक्ला संवाददाता
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को तहसील लहरपुर क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित ग्राम बसंतापुर एवं लखनीपुर में चल रही कटान रोधी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय लेखपाल को नदी की स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालयों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने शारदा नदी के तटवर्ती ग्राम खाना मड़ोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के अपस्ट्रीम क्षेत्र में कटान रोधी कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम लहरपुर धामिनी दास को आवश्यकतानुसार प्रभावित ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, लेखपाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)