गैस सिलेंडर लेने आए 77 वर्षीय बुजुर्ग अवस्थी बाग में अचेत मिले, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

गैस सिलेंडर लेने आए 77 वर्षीय बुजुर्ग अवस्थी बाग में अचेत मिले, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Aug 08, 2026 - 18:28
0 3
गैस सिलेंडर लेने आए 77 वर्षीय बुजुर्ग अवस्थी बाग में अचेत मिले, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
बेहोशी अवस्था में बुजुर्ग

गैस सिलेंडर लेने आए 77 वर्षीय बुजुर्ग अवस्थी बाग में अचेत मिले, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पहाड़पुर पीतपुर निवासी 77 वर्षीय राम औतार पुत्र मूलचंद्र घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए पगरोई गैस एजेंसी आए थे। इसी दौरान बड़ागांव चौकी क्षेत्र के अवस्थी बाग में वह अचेत अवस्था में पड़े मिले।

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राम चंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से राम औतार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

बुजुर्ग के अचेत होने के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User