क्रांतिकारी विचार मंच ने की नियुक्तियां, कई पदाधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां
सीतापुर जिले में कुछ दिन पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद संगठन ने आरक्षण की लड़ाई तेज करते हुए क्रांतिकारी विचार मंच नाम से एक संगठन का निर्माण किया जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप अवस्थी ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। सीतापुर जिले में कुछ दिन पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद संगठन ने आरक्षण की लड़ाई तेज करते हुए क्रांतिकारी विचार मंच नाम से एक संगठन का निर्माण किया जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप अवस्थी ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई नियुक्तियों के तहत रामनरायन त्रिवेदी को सीतापुर विधानसभा प्रभारी, अनुराग मिश्रा को मिश्रिख विधानसभा प्रभारी, अंजनी शुक्ला को मिश्रिख विधानसभा संयोजक, हरिओम मिश्रा को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा संदीप सिंह चौहान को सीतापुर जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया है।
विज्ञप्ति में विश्वास जताया गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव, सक्रियता और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनहित की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)