जिला कारागार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे सचिव, प्रथम तल पर पानी-रेलिंग की कमी

मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश आशीष जैन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने जिला कारागार एवं वन स्टॉप सेंटर का साप्ताहिक निरीक्षण किया।

Aug 07, 2026 - 17:14
0 0
जिला कारागार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे सचिव, प्रथम तल पर पानी-रेलिंग की कमी

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 
सीतापुर। मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश आशीष जैन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने जिला कारागार एवं वन स्टॉप सेंटर का साप्ताहिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में साफ-सफाई, महिला बैरक, पाकशाला, बच्चा बैरक, अस्पताल और लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पाकशाला में भोजन रोस्टर के अनुसार तैयार होता मिला तथा बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर भोजन, नाश्ता और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल में भर्ती बंदियों का उपचार नियमित रूप से किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान दरी बुनाई कार्य का भी अवलोकन किया गया। कारीगरों ने बताया कि उन्हें कार्य के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाती है। लाइब्रेरी में बंदियों को निःशुल्क शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था भी संचालित मिली।

इसके बाद वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां एक बालिका मौजूद मिली जबकि चार अन्य बालिकाएं न्यायालय में बयान देने गई थीं। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार समस्त स्टाफ उपस्थित मिला और शेल्टर होम में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मौजूद बालिका ने बताया कि भोजन सहित अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

निरीक्षण के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रथम तल पर पानी की व्यवस्था न होने और रेलिंग नहीं बने होने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User