बिरला मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

बिरला मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Oct 13, 2026 - 19:46
0 1
बिरला मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

बिरला मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

संवाददाता: शत्रुंजय बाजपेयी

हरगांव (सीतापुर)। हरगांव स्थित बिरला मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भगवती दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से भव्य आरती हुई। माता रानी के दर्शन और आरती में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

माता चंद्रघंटा को आकर्षक वस्त्रों और कीमती आभूषणों से सजाया गया। सुगंधित लाल फूलों की माला के साथ पंचमेवा से निर्मित विशेष माला भी अर्पित की गई। माता के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर माता रानी को दूध से बनी मिठाई का विशेष भोग लगाया गया।

मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन होने वाले भजन-कीर्तन के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ रही है। महिलाएं निर्धारित समय पर पहुंचकर माता रानी के भजन गाती हैं। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठते हैं।

अवध शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष ए.के. दीक्षित ने पत्नी रंजना दीक्षित, पुत्र आयुष और पुत्रवधू रिया के साथ मंदिर पहुंचकर माता रानी को भोग अर्पित किया। उन्होंने सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User