36 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
36 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
36 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के लालबाग चौराहे के पास महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसओजी और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम की कनवाखेड़ा अंडरपास से पीएसी फायरिंग बट मार्ग के जंगल के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरहान पुत्र मो. युशुफ और कामिल पुत्र हसन अख्तर, निवासी चौखड़िया रोड, कस्बा व थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। दोनों थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0 226/2026 धारा 309(4) BNS में वांछित थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, पीली धातु की लूटी गई चेन के दो टुकड़े, 12 बोर और 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपी दोबारा आपराधिक वारदात की फिराक में कनवाखेड़ा अंडरपास की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने जंगल के पास घेराबंदी की। बदमाशों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
कार्रवाई में शामिल रही यह टीम
एसओजी टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय (थाना कोतवाली नगर, सीतापुर) उप निरीक्षक अश्मित भारती, उप निरीक्षक स्वाती चतुर्वेदी और उप निरीक्षक पूजा कटियार ने किया। कार्रवाई में एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
मुठभेड़ में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और चेन स्नेचिंग के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को ₹25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)