हर घर तिरंगा अभियान के तहत मछरेहटा में निकली विशाल तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मछरेहटा में निकली विशाल तिरंगा रैली

Aug 11, 2026 - 16:31
0 1
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मछरेहटा में निकली विशाल तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मछरेहटा में निकली विशाल तिरंगा रैली

अश्वनी कुमार मछरेहटा संवाददाता

मछरेहटा, सीतापुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मछरेहटा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ फूलमती माता मंदिर से हुआ। यहां से भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से आगे बढ़े और राठौर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचे। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं नें लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

रैली में क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर अंजनी कुमार शुक्ला, कृष्ण रस्तोगी, मनोज रावत, अनिल रस्तोगी, काजू प्रधान, आशुतोष त्रिपाठी और अंशु सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहीद स्तंभ पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगों से सजे मार्ग और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User