सिधौली में महिला से मारपीट-छेड़खानी का आरोप, थाने से न्याय नहीं मिला तो डीएम के पास पहुंची पीड़िता

सिधौली में महिला से मारपीट-छेड़खानी का आरोप, थाने से न्याय नहीं मिला तो डीएम के पास पहुंची पीड़िता

Sep 07, 2026 - 16:39
0 1
सिधौली में महिला से मारपीट-छेड़खानी का आरोप, थाने से न्याय नहीं मिला तो डीएम के पास पहुंची पीड़िता

सिधौली में महिला से मारपीट-छेड़खानी का आरोप, थाने से न्याय नहीं मिला तो डीएम के पास पहुंची पीड़िता

आलेन्द्र मिश्रा संवाददाता 

सीतापुर। सिधौली थाना क्षेत्र के सरवा मजरा हरदोइया गांव में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन पत्नी सुधीर रावत ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह चक्की से आटा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की तहरीर सिधौली थाने में देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपियों पर जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए डीएम से एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User