एसडीएम सदर के न्याय कक्ष निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में रोष,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
एसडीएम सदर के न्याय कक्ष निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में रोष,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
एसडीएम सदर के न्याय कक्ष निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में रोष,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवम मालवीय
मिर्जापुर। आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिर्जापुर स्थित कचहरी में जिला बार एसोशिएशन अध्यक्ष अभयराज सिंह व सचिव जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ कचहरी परिसर में घूम घूम कर एसडीएम सदर के न्याय कक्ष का निर्माण तहसील सदर में किए जाने का विरोध किया गया।जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता संघ ने कहा कि इसके पहले भी उपजिलाधिकारी सदर के न्याय कक्ष का निर्माण सदर तहसील परिसर में कराने का कुत्सित प्रयास किया गया था लेकिन जिला बार एसोशिएशन संघ द्वारा इसका विरोध करने के कारण यह प्रक्रिया समाप्त कर दी गई थी।
अधिवक्ता संघ ने आज दोपहर संघ के सभागार में इस कृत कार्य का घोर विरोध किया गया एवम् मांग किया गया कि रजिस्ट्री कार्यालय तहसील सदर के मुख्यालय जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर के पास रहने के अनुरूप मा. उपजिलाधिकारी सदर का न्यायालय कार्य जिला मुख्यालय मिर्जापुर जहां पर स्थित है वही पर ही चलता रहे।अधिवक्ताओं ने कहा कि इसका तहसील परिसर में ले जाया जाना अनावश्यक एवं शासन का आर्थिक अपव्यय है एवं कार्य करने की सुचिता बनाए रखने हेतु उपजिलाधिकारी सदर का न्यायालय यथावत रहे।अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समय रहते उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो संघ के सदस्यों का आक्रोश जारी रहेगा। अधिवक्ता संघ ने कहा कि कृत कार्यवाही से संघ को सूचित किया जाय।हालांकि डिस्ट्रीक बार एसोशिएशन संघ के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने बताया कि ज्ञापन के कुछ ही समय पश्चात् जिलाधिकारी ने दूरभाष पर वार्ता कर आश्वासन दिया कि एसडीएम का न्यायालयी कार्य मुख्यालय पर ही रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)