स्कूली वाहनों की जांच में सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

स्कूली वाहनों की जांच में सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

Aug 08, 2026 - 16:23
Updated: 5 days ago
0 2
स्कूली वाहनों की जांच में सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

स्कूली वाहनों की जांच में सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

सत्यनारायण मौर्य

सोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने स्कूली वाहनों की निगरानी और जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए संचालित ऑटो, टोटो, वैन, बस एवं अन्य वाहनों का नियमित निरीक्षण किया जाए। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक और यातायात संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने वाले ऑटो, टोटो, वैन और बसों की जांच की गई। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाया जाए और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें कहा गया कि विद्यालय द्वारा संचालित अथवा अनुबंधित सभी वाहनों का समय-समय पर सत्यापन कराया जाए। वाहनों में निर्धारित क्षमता के साथ फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, बीमा, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाए।पुलिस अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा वाहन संचालकों को नियमित रूप से सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए कहा। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति, लापरवाही और ओवरलोडिंग से बचने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद के विद्यालयों और स्कूली वाहनों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User