5 अक्टूबर को 'यूथ पार्लियामेंट' का महासंग्राम: एडवोकेट रोहित पाण्डेय व एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार की मौजूदगी में अपनी आवाज बुलंद करेंगे छात्र, विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार*

5 अक्टूबर को 'यूथ पार्लियामेंट' का महासंग्राम: एडवोकेट रोहित पाण्डेय व एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार की मौजूदगी में अपनी आवाज बुलंद करेंगे छात्र, विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार*

Sep 22, 2026 - 10:09
0 1
5 अक्टूबर को 'यूथ पार्लियामेंट' का महासंग्राम: एडवोकेट रोहित पाण्डेय व एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार की मौजूदगी में अपनी आवाज बुलंद करेंगे छात्र, विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार*

*5 अक्टूबर को 'यूथ पार्लियामेंट' का महासंग्राम: एडवोकेट रोहित पाण्डेय व एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार की मौजूदगी में अपनी आवाज बुलंद करेंगे छात्र, विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार*

संजय उपाध्याय 

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में आगामी 5 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक और भव्य 'यूथ पार्लियामेंट' (युवा संसद) का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल डिबेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे देश और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रख सकें। इस यूथ पार्लियामेंट के दौरान डिबेट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं सीधे तौर पर सरकार और विपक्ष की नीतियों व कार्यप्रणाली पर अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे और मंच से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अपने चरम पर हैं। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट रोहित पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर युवाओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि एडवोकेट रोहित पाण्डेय और एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार की गरिमामयी उपस्थिति से युवाओं का मार्गदर्शन होगा और उनमें राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ कुशल नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन और उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रतिभागियों को विशेष नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इसके तहत:

प्रथम स्थान: ₹5,100 का नगद पुरस्कार

द्वितीय स्थान: ₹3,100 का नगद पुरस्कार

तृतीय स्थान: ₹2,100 का नगद पुरस्कार

इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें 'स्पेशल सम्मान' से सम्मानित किया जाएगाआयोजन समिति ने जानकारी दी है कि जो भी छात्र-छात्राएं इस विशाल डिबेट कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे जारी किए गए आधिकारिक क्यूआर कोड (QR Scanner) के माध्यम से आसानी से अपना पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द स्कैनर के जरिए अपना नामांकन सुनिश्चित करें और मुख्य अतिथि एडवोकेट रोहित पाण्डेय, एडवोकेट अंशिका पाण्डेय सरकार व अन्य गणमान्य अतिथियों के समक्ष इस भव्य मंच पर आकर अपने विचारों को साझा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User