कांग्रेस ने छह राज्यों में बदले प्रभारी - सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

कांग्रेस ने छह राज्यों में बदले प्रभारी - सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

Sep 05, 2026 - 23:26
0 0
कांग्रेस ने छह राज्यों में बदले प्रभारी  - सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

कांग्रेस ने छह राज्यों में बदले प्रभारी

- सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 6 राज्यों के प्रभारी बदले हैं। तत्काल प्रभाव से कई नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की सराहना भी की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। कांग्रेस ने इन बदलावों के जरिए राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है। कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को एआईसीसी महासचिव के पद पर बरकरार रखा है। पार्टी की ओर से जारी आदेश पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User