बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत:क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनी; जुलाई के बाद ऐसी दूसरी घटना

Oct 27, 2026 - 10:40
0 0
बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत:क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनी; जुलाई के बाद ऐसी दूसरी घटना
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 वर्षीय युवक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। सोमवार रात गायघाटा में क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। पश्चिम बंगाल में तीन महीने के भीतर यह दूसरी घटना है, जब क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग करने वाले रेप के आरोपी की गोली लगने से मौत हुई। इससे पहले जुलाई में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी की भी पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद आरोपी को चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर कैसे छीनी और फायरिंग तक घटनाक्रम कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा सकती है। आरोपी की गोलीबारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने पास की नहर में आड़ ली थी। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद आरोपी के परिजन अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताई। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार सुबह मिला था छात्रा का शव आरोपी पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से रेप और हत्या का आरोप था। उसका शव रविवार सुबह गायघाटा इलाके में एक पड़ोसी के घर के बाहर मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा शनिवार रात घर के पास आयोजित संगीत कार्यक्रम में गई थी। उसे फोन आने के बाद वह कार्यक्रम स्थल से चली गई, लेकिन रात में घर नहीं लौटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User