शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात, खड़ंजे पर मिला 40 वर्षीय राममूर्ति का खून से लथपथ शव; आरोपी भाई फरार
शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात, खड़ंजे पर मिला 40 वर्षीय राममूर्ति का खून से लथपथ शव; आरोपी भाई फरार
मिश्रिख में खूनी संघर्ष: छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट-डंडों से पीटकर की हत्या, गांव में सनसनी
शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात, खड़ंजे पर मिला 40 वर्षीय राममूर्ति का खून से लथपथ शव; आरोपी भाई फरार
दीपेन्द्र भदौरिया जिला ब्यूरो
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के जालेपारा गांव में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने कथित तौर पर बड़े भाई पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते 40 वर्षीय राममूर्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।
ईंट-डंडों से हमला कर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, जालेपारा निवासी राममूर्ति और उसके छोटे भाई शत्रोहन के बीच शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शत्रोहन ने राममूर्ति पर ईंट और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खड़ंजे पर उसका खून से लथपथ शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और खून से सनी ईंट को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी नमूने एकत्र किए।
आरोपी की तलाश में दबिश
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से आरोपी शत्रोहन फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)