सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

Oct 26, 2026 - 10:28
Updated: 1 hour ago
0 0
सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए। वह हेलिकॉप्टर के जरिए धाम पहुंचीं। उनके आने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान सारा ने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। वहां खड़ी महिलाओं ने जब सारा को ठिठुरते हुए देखा तो उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं पाईं। सारा अपनी दोस्त के साथ धाम आई थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User