राष्ट्रपति ने पूछा तो बच्ची बोली कलेक्टर बनूंगी:मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों की समस्याएं सुनीं; सीएम ने बस्तर दशहरा रथ का प्रतीक भेंट किया

Oct 23, 2026 - 13:18
Updated: 47 minutes ago
0 0
राष्ट्रपति ने पूछा तो बच्ची बोली कलेक्टर बनूंगी:मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों की समस्याएं सुनीं; सीएम ने बस्तर दशहरा रथ का प्रतीक भेंट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दौरे पर हैं। वे आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों और जनजातीय प्रतिनिधियों से मिलीं। उन्होंने उनसे बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। इससे पहले राष्ट्रपति ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे लालबाग मैदान पहुंचीं, जहां आमसभा से पहले बस्तर दशहरा और बस्तर की संस्कृति पर आधारित स्टॉल देखे। प्रदर्शनी देखने के दौरान राष्ट्रपति एक बच्ची से मिलीं और उससे पूछा कि क्या बनोगी, तो बच्ची ने कहा कलेक्टर बनूंगी। बता दें कि, बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User