कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का मुकदमा:कानपुर में 12 मिनट किया था परफॉर्मेंस, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

Oct 27, 2026 - 14:07
0 0
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का मुकदमा:कानपुर में 12 मिनट किया था परफॉर्मेंस, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान
कानपुर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को मॉडल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एसीजेएम–5 की कोर्ट में मंगलवार को धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने, झूठी जानकारी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट ने बयान के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। कानपुर में 45 मिनट का शो आयोजित होना था विसायकपुर सरवनखेड़ा, कानपुर देहात निवासी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, मॉडल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो आयोजित किया गया था। जिसमें उनके साथ शोर बैंड के संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज भी आयोजकों में शामिल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अंजलि की मैनेजर नार्थ ईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से बातचीत के दौरान तीन लाख रुपए में शो तय हुआ था, जिसमें अंजलि अरोड़ा की ओर से 45 मिनट की परफॉर्मेंस दी जाने की बात कही थी। इसके साथ ही शो के स्पांसरों को भी सम्मानति करना था। अधिवक्ता ने बताया डील तय होने के बाद 2.75 लाख रुपए आयोजकों की ओर से अलग–अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। 75 हजार बकाया होने पर एयरपोर्ट से निकलने से किया था इंकार इसके साथ ही अंजिल समेत उनकी टीम के चार लोगों की आने–जाने की फ्लाइट की टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी आयोजकों ने की थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अंजलि अपनी टीम के साथ कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। अधिवक्ता का आरोप है कि 75 हजार रुपए बकाया होने पर अंजलि एयरपोर्ट से नहीं निकलीं, जिस पर आयोजकों ने वहीं पर पूरा पेमेंट किया। इसके बाद ही अंजलि टीम के साथ एयरपोर्ट से निकली। आरोप है कि अंजलि का इंटेशन कानपुर की जनता के साथ धोखाधड़ी करने का था। समय से कानपुर पहुंचने के बावजूद अंजलि कार्यक्रम खत्म होने के समय पर पहुंची। बताया कि अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 तक परफॉर्मेंस करना था, लेकिन वह रात 9:45 पर स्टेज पर पहुंची। मात्र 12 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद मैनेजमेंट के लोगों पर बिफर पड़ीं और कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं। जिस कारण शो के स्पांसरों ने भी पूरी धनराशि आयोजकों को नहीं दी। जिसकी वजह से आयोजकों का करीब 20 लाख रुपयों का नुकसान हुआ। जिसके बाद आयोजकों की अंजलि को 1.20 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट में कच्चा बादाम गर्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User