सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sep 01, 2026 - 16:07
0 3
सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की शाम सर्राफा व्यापारी रमेश निगम के साथ हुई लूट/डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात शातिर अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने व्यापारी की पहले रेकी की और दुकान बंद कर घर लौटते समय रास्ते में वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में एसओजी व रामपुरकलां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को बगराभारी तिराहे के पास से दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ निवासी मनीष रावत, अनूप, नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, राजस्थान निवासी दिलशाद, बस्ती निवासी विशाल तिवारी तथा सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र निवासी पंकज और पप्पू शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, ताबीज, लॉकेट, कड़े, बाला और पायल लॉक समेत सर्राफा दुकान का सामान, नौ दुकान की चाबियां, जला हुआ बैग और टूटा-जला चश्मा बरामद किया है। इसके अलावा दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, वारदात में प्रयुक्त दो डंडे और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने व्यापारी की रेकी कर उसके घर जाने का रास्ता पता किया था। योजना के तहत दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 146/26 में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User