तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं रेखा वर्मा का सीतापुर में भव्य स्वागत, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जगह-जगह उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, रेखा वर्मा बोलीं—जन-जन को जोड़कर भाजपा को और मजबूत करेंगे
तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं रेखा वर्मा का सीतापुर में भव्य स्वागत, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जगह-जगह उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, रेखा वर्मा बोलीं—जन-जन को जोड़कर भाजपा को और मजबूत करेंगे
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पूर्व सांसद रेखा वर्मा का मंगलवार को पहली बार सीतापुर आगमन हुआ। उनके स्वागत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में अटरिया, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद टोल, छीता पासी किला, अटल चौक और भरत पैलेस सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भरत पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रेखा वर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जन-जन को भाजपा से जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले के राजनीतिक संघर्ष और उसके बाद पार्टी तथा क्षेत्र की सेवा से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही पार्टी की आगामी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं और आमजन को दी।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सीतापुर आगमन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोगुनी ऊर्जा और मेहनत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव केवल जीतने का चुनाव नहीं, बल्कि इतिहास रचने का चुनाव है।
इस दौरान रेखा वर्मा ने अटल चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पड़ाव स्थित पूर्व मंत्री राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक मनीष रावत, रामकृष्ण भार्गव, ज्ञान तिवारी, आशा मौर्य, निर्मल वर्मा, निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा, पूर्व एमएलसी भारत त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन महरोत्रा, राकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)