जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत छह घायल
जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत छह घायल
जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत छह घायल
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ,
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम भिठना में मंगलवार देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। निर्माण कार्य के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भिठना निवासी प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रामजी कुमार और लाल सिंह पक्ष के लोगों ने जमीन पर कब्जे को लेकर निर्माण कार्य का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि रामजी कुमार और लाल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेम कुमार और उनके परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में राम कुमार, सीमा सिंह, पिंकी देवी, किरण देवी और प्रदीप समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर सीएचसी रेउसा पहुंचे। चिकित्सकों ने सीमा सिंह और प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
घटना के संबंध में घायल पक्ष की ओर से रेउसा पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)