त्योहारों से पहले सीतापुर नगर पालिका का बड़ा अभियान, हटवाए अवैध होर्डिंग कटआउट

ईओ सीमा सिंह के निर्देश पर लालबाग से बस अड्डे तक कार्रवाई, तीन दिन लगातार चलेगा अभियान

Aug 26, 2026 - 17:01
0 2
त्योहारों से पहले सीतापुर नगर पालिका का बड़ा अभियान, हटवाए अवैध होर्डिंग कटआउट

त्योहारों से पहले सीतापुर नगर पालिका का बड़ा अभियान, हटवाए अवैध होर्डिंग कटआउट

ईओ सीमा सिंह के निर्देश पर लालबाग से बस अड्डे तक कार्रवाई, तीन दिन लगातार चलेगा अभियान

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और नगर की सुंदरता बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग, कटआउट एवं प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान शुरू किया है। न्यायिक उप जिला अधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीमा सिंह के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिजली के पोलों पर लगी अवैध होर्डिंग और कटआउट हटाए।

अभियान के तहत लालबाग प्रमुख चौराहे से आंख अस्पताल जाने वाले मार्ग,ऑफिसर कॉलोनी मार्ग,डाकखाना, सेक्रेड हार्ट स्कूल और बस अड्डे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई। नगर पालिका कर्मचारियों के अनुसार बिना अनुमति लगाए गए प्रचार बोर्ड और होर्डिंग से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। साथ ही डिवाइडर पर लगी रोप लाइटों में भी इनके कारण व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार हटाई गई होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री को सुरक्षित तरीके से उतारकर नगर पालिका के स्टोर में जमा कराया जा रहा है, ताकि इनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

प्रभारी ईओ सीमा सिंह ने बताया कि अवैध होर्डिंग एवं कटआउट के खिलाफ अभियान अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के नगर सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विज्ञापन अथवा होर्डिंग नहीं लगाया जाए। आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों को साफ-सुथरा रखने और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User