बेलामऊ हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने ग्राम बेलामऊ खुर्द में हुई विजय विक्रम की सनसनीखेज हत्या का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल शातिर हिस्ट्रीशीटर मुख्य अभियुक्त समेत कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर (इमलिया सुल्तानपुर)। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने ग्राम बेलामऊ खुर्द में हुई विजय विक्रम की सनसनीखेज हत्या का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल शातिर हिस्ट्रीशीटर मुख्य अभियुक्त समेत कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आशीष तिवारी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सभी 6 आरोपियों को बेनियापुर गौशाला के पास तिराहे से धर दबोचा।
प्रेम विवाह और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त बदलू (65) ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक विजय विक्रम का बेटा अमन उर्फ अंग्रेज करीब 8 माह पूर्व उसकी बेटी को भगा ले गया था। इसी रंजिश व पुरानी कहासुनी के बदले की भावना में आकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से विजय विक्रम की हत्या की साजिश रची। 4 अगस्त की रात जब विजय विक्रम रास्ते से गुजर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बदलू व उसके भाई महेश ने 12 बोर की बंदूक से सीधे विजय विक्रम के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। संजीव व श्रवण ने वारदात के वक्त मृतक को मजबूती से पकड़ रखा था। ऊदन उर्फ ऊदल व राम भजन आने-जाने वाले लोगों की निगरानी (रेकी) कर रहे थे।
गन्ना के खेत से बरामद हुई बंदूक
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त बदलू थाना इमलिया सुल्तानपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदलू की जामा तलाशी में 2 जिंदा कारतूस बरामद किए, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर भीमसेन के गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई अवैध बंदूक और 3 खोखा कारतूस बरामद किए गए। शस्त्र अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए सभी का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।
हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों में बदलू पुत्र विन्द्रा निवासी ग्राम बेलामऊ खुर्द, महेश पुत्र विन्द्रा निवासी ग्राम बेलामऊ खुर्द, संजीव पुत्र बदलू हालपता ग्राम पीतपुर, थाना कोतवाली देहात, सरवन उर्फ श्रवण कुमार पुत्र बदलू हालपता बद्रीखेड़ा, थाना खैराबाद, ऊदन उर्फ ऊदल राठौर पुत्र बदलू हालपता मो. पूर्णागिरी, थाना कोतवाली नगर, राम भजन पुत्र महेश निवासी ग्राम बेलामऊ खुर्द शामिल ह।ै।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)