₹2.12 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को सरकार की मंजूरी:हेलिकॉप्टर, ड्रोन सिस्टम, हथियार खरीदे जाएंगे, इनमें 82% खरीदी भारतीय उद्योगों से की जाएगी
सरकार के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को डिफेंस फोर्सेज के लिए ₹2.12 लाख करोड़ की खरीद को मंजूरी दी। इसमें हेलिकॉप्टर, लंबी दूरी के कामिकाजे ड्रोन सिस्टम और हथियार भी शामिल हैं। इस खरीद में करीब 82% खरीद भारतीय उद्योगों से की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी। सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और काउंटर ड्रोन सिस्टम खरीदे जाएंगे। नौसेना और वायुसेना के लिए भी कई अहम प्लेटफॉर्म, हेलिकॉप्टर, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को मंजूरी मिली है। भारतीय सेना के लिए खरीद रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल और सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम खरीदे जाएंगे। लाइट मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर (LMRH) की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, सेना के लिए वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और काउंटर अनमैंड एरियल सिस्टम (C-UAS) खरीदे जाएंगे। DAC ने सेना के लिए अन्य अनमैंड एरियल सिस्टम और सर्विलांस अनमैंड एरियल व्हीकल्स की खरीद को भी मंजूरी दी। इंटीग्रेटेड सर्विलांस एंड स्ट्राइक सिस्टम और लंबी दूरी के कामिकाजे ड्रोन सिस्टम भी इसमें शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के लिए मंजूरी भारतीय नौसेना के लिए एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम (AODS) और अन्य बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म खरीदे जाएंगे। भारतीय वायुसेना के लिए हेलिकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम और रडार की खरीद को मंजूरी दी गई है। भारतीय उद्योग से होगी ज्यादातर खरीद मंजूर किए गए कुल एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी (AoNs) में -------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)