राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहीं गाड़ियां टकराईं:राहुल सुरक्षित; सुल्तानपुर जाते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहीं गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीड के चलते हादसा हुआ। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोट लगी हैं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं। राहुल सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचने वाले हैं। अमित शाह मानहानि मामले में MP-MLA कोर्ट में पेश होंगे। इस मामले में कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। कोर्ट ने राहुल गांधी को मौजूद रहने के लिए कहा था। राहुल दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर बिना मीडिया से बातचीत किए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि 8 मई 2018 को राहुल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था- जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)