एस, वी, इंटरनेशनल स्कूल रौनी गंगाचक मझौली राज में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई, बस चालकों-परिचालकों को किया गया सम्मानित*
एस, वी, इंटरनेशनल स्कूल रौनी गंगाचक मझौली राज में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई, बस चालकों-परिचालकों को किया गया सम्मानित*
*एस, वी, इंटरनेशनल स्कूल रौनी गंगाचक मझौली राज में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई, बस चालकों-परिचालकों को किया गया सम्मानित*
,,,,,,, इरफान अली जिला ब्यूरो देवरिया,,,,
*सलेमपुर, देवरिया।* स्थानीय एस. वी. इंटरनेशनल स्कूल में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा विद्यालय के वाहनों का पूजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री सत्येन्द्र पाण्डेय* ने पूजा कर सभी के सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को उनके सराहनीय योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री सत्येन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा में चालकों और परिचालकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी और उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)