सपाइयों ने इथेनॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों के हाथ-पैर पकड़कर टांग ले गई पुलिस
सपाइयों ने इथेनॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन
-प्रदर्शनकारियों के हाथ-पैर पकड़कर टांग ले गई पुलिस
लखनऊ । शनिवार को दोहपर में सपा कार्यकर्ताओं ने इथेनॉल के खिलाफ प्रदर्शन किया। अचानक हजरतगंज चौराहे पर पहुंचकर ई-20 इथेनॉल का विरोध करने लगे। हाथों में इथेनॉल के खिलाफ पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे। कुछ प्रदर्शनकारी पोस्टर रूपी कुर्ता पहने थे जिसपर गन्ना बना हुआ था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस पकड़-पकड़कर बस में बैठाने लगी। इस दौरान जितने हल्के कार्यकर्ता थे, उन्हें एक-एक पुलिसकर्मी ने गोद में उठा लिया और जाकर बस में बैठा दिया। वहीं, दूसरे कार्यकर्ताओं को हाथ-पैर पकड़कर टांग लिया। सभी प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेज दिया गया।
‘माइलेज के साथ आदमी का बजट बिगड़ा’
प्रदर्शन में शामिल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने कहा कि इथेनॉल की वजह से गाड़ियों का माइलेज बेहद कम हो गया है। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर और छात्रों पर पड़ रहा है। यह बहुत बड़ी विडंबना है कि मौजूदा सरकार का शुद्ध पेट्रोल भी नहीं दे रही है। माइलेज के साथ गाड़ियों के इंजन भी खराब हो रहे हैं। गाड़ी में कई तरह की टेक्निकल समस्या आ रही है। विभिन्न प्रकार की परेशानियों की वजह से आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। राम प्रकाश ने कहा कि यह सरकार जनता से जुड़े हर मुद्दे पर संवेदनहीन है। अभी तक आम आदमी पेट्रोल और डीजल की महंगे होने से परेशान था अब नई मुसीबत आ गई है। पहले हम लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर संघर्ष कर रहे थे, आम जनता के हित में प्रदर्शन करते थे। अब हम सभी लोगों के सामने अपनी गाड़ियों को बचाने का संकट आ गया है। आज इथेनॉल के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)