अनुदाद 2026 -Echoes of Expression का शुभारंभ और समापन समारोह हुआ आयोजित
अनुदाद 2026 -Echoes of Expression का शुभारंभ और समापन समारोह हुआ आयोजित
अनुदाद 2026 -Echoes of Expression का शुभारंभ और समापन समारोह हुआ आयोजित
गुरप्रीत सिंह लखनऊ
दिल्ली पब्लिक स्कूल, अम्रपाली योजना, दुबग्गा , लखनऊ में आयोजित अंतरविद्यालयीय महोत्सव ‘अनुनाद 2026 – Echoes of Expression’ का शुभारंभ एवं समापन समारोह एक ही दिन उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रवि भट्ट तथा विशिष्ट अतिथि सुश्री उत्सवी और सुश्री सरिता की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता भल्ला ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए साहित्य, कला, संगीत, नृत्य, अभिनय और वक्तृत्व से से जुड़ी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, भाषाई कौशल, मंचीय अभिव्यक्ति, अभिनय क्षमता, कलात्मक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच प्रस्तुत करने का अवसर मिला। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, प्रतिभागियों तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)