सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

Aug 24, 2026 - 08:17
0 1
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

भारत भूषण मिश्रा पत्रकार सुल्तानपुर

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। मालीपुर, अम्बेडकरनगर से शाहगंज, जौनपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। बरामदपुर गांव निवासी रामपियारे (अधेड़) पुत्र रामनिहोर बरामद बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बरामद पुर मोड़ पर उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र अश्वनी एवं अजीत अन्य परिजनोंको के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस 108 की मदद से घायल रामपियारे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले जाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User