अटेवा की भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
अटेवा (ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को हमीरपुर में पुरानी पेंशन बहाली, पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्ति और निजीकरण समाप्त करने की मांग को लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
हमीरपुर। अटेवा (ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को हमीरपुर में पुरानी पेंशन बहाली, पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्ति और निजीकरण समाप्त करने की मांग को लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला महासचिव कमल किशोर की अगुवाई में निकली यह यात्रा शहर के आंबेडकर पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनपदभर के विभिन्न विभागों से आए सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने रखी.
अटेवा सहसंयोजक विनोद कुमार ने कहा कि तिरंगा जिस प्रकार हर भारतीय की शान है, उसी प्रकार पुरानी पेंशन भी शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बन चुकी है। हम इसे हासिल करके ही रहेंगे।"
अतुल सिंह (मंडल पदाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एक दिन का विधायक या सांसद पुरानी पेंशन पाने का हकदार है, तो 62 वर्ष तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले कर्मचारियों को इससे वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। सरकार को 'एक देश, एक विधान' के तहत ओपीएस बहाल करनी चाहिए।
राजेंद्र वर्मा (अध्यक्ष, सुमेरपुर ब्लॉक): "पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर टेट की बाध्यता थोपमा पूरी तरह अनुचित है, सरकार को अपनी यह भूल तुरंत सुधारनी चाहिए।"राजेश पथिक (शिक्षक नेता) ने कहा कि "निजीकरण व्यवस्था जनहित में नहीं है, इसलिए सरकार को इसे समाप्त कर पुनः सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करना चाहिए। यात्रा के समापन पर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, लेखपाल संघ, न्याय विभाग, कृषि, सिंचाई विभाग और पेंशनर संघ सहित कई विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)