साइबर क्राइम थाना हमीरपुर की बड़ी सफलता 39 पीड़ितों के लौटाए ₹1.61 लाख से अधिक

हमीरपुर. जिले में साइबर अपराधियों पर नकेल कसते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 39 पीड़ितों के खाते में ₹1,61,965 की राशि सकुशल वापस करा दी है।

Aug 06, 2026 - 16:05
0 0

​पुलिस अधीक्षक शशांक शेखर पाठक के निर्देशन व नोडल अधिकारी /अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के MRM (मर्चेंट रिस्क मैनेजमेंट) पोर्टल पर मिली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने संबंधित बैंकों, पेमेंट गेटवे और तकनीकी एजेंसियों से बेहतर तालमेल बनाकर धोखाधड़ी की रकम को होल्ड और ट्रेस कराया, जिसके बाद यह पूरी राशि पीड़ितों के खातों में रिफंड करा दी गई।

​इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भरत कुमार, निरीक्षक अमित कुमार, मुख्य आरक्षी कमलकान्त यादव और आरक्षी टीम की मुख्य भूमिका रही। ​हमीरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड या स्क्रीन शेयरिंग ऐप पर भरोसा न करें और ओटीपी/बैंक विवरण कभी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User