"पीड़ित पिता के रूप में सामने आए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बोले- दोषी को मिले फांसी की सजा"

सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनुज त्रिवेदी प्रकरण पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह किसी जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक पीड़ित पिता के रूप में लोगों के सामने आए हैं।

Aug 06, 2026 - 13:20
0 0
"पीड़ित पिता के रूप में सामने आए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बोले- दोषी को मिले फांसी की सजा"

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 
सीतापुर। सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनुज त्रिवेदी प्रकरण पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह किसी जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक पीड़ित पिता के रूप में लोगों के सामने आए हैं।

ज्ञान तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी का विवाह मिश्रिख निवासी प्रखर त्रिवेदी से किया था, जो आरोपी अनुज त्रिवेदी का बेटा है। उस समय उन्हें अनुज त्रिवेदी के कथित आपराधिक इतिहास और महिलाओं से धोखाधड़ी के मामलों की कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अनुज त्रिवेदी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर कराने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यदि अनुज त्रिवेदी पर लगे आरोप सिद्ध होते हैं तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, यहां तक कि फांसी की सजा भी दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनुज के बेटे की भी किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

भावुक होते हुए विधायक ने कहा कि उनकी बेटी एक शिक्षित डॉक्टर है और अब वह अपने पिता के घर पर ही रहेगी। उन्होंने आरोपी अनुज त्रिवेदी और उसके परिवार से सभी रिश्ते पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा की।

गौरतलब है कि अनुज त्रिवेदी पर विभिन्न नाम और पहचान बदलकर करीब 25 शादियां करने तथा महिलाओं से लाखों रुपये की कथित ठगी करने के आरोप हैं। प्रयागराज, महाराष्ट्र सहित कई स्थानों की महिलाएं उसके खिलाफ सामने आई हैं और उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User