पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नेतृत्व में मनी मुलायम सिंह यादव और झलकारी बाई की जयंती

पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नेतृत्व में मनी मुलायम सिंह यादव और झलकारी बाई की जयंती

Nov 22, 2026 - 17:59
0 0

माल्यार्पण कर नेताजी को दी श्रद्धांजलि, झलकारी बाई के साहस और बलिदान को किया नमन

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर,महोली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती तथा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती के अवसर पर दातारपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और गरीबों, किसानों तथा पिछड़े वर्गों के हितों के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उनका राजनीतिक जीवन समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल है।

वहीं वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा गया कि उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, रमेश शुक्ला, जगमोहन लाल कोरी, पूर्व प्रधान भगवान लाल कोरी, मनोज यादव, लाखन सिंह, मुकेश अवस्थी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User