थरूर बोले- नोटबंदी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी:GTA-6 खेलते हुए कहा- 13 साल बाद गेम आया, इन सालों में भारत में बोलने की आजादी छिनी

Nov 22, 2026 - 19:45
0 0
थरूर बोले- नोटबंदी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी:GTA-6 खेलते हुए कहा- 13 साल बाद गेम आया, इन सालों में भारत में बोलने की आजादी छिनी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को दुनियाभर में पॉपुलर GTA-6 गेम खेलते हुए केंद्र सरकार को घेरा। थरूर ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी GTA-6 की तुलना नोटबंदी से की। थरूर ने कहा- नोटबंदी भी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी। थरूर ने आगे कहा कि GTA-6 का नया वर्जन आने में 13 साल लग गए। इस दौरान दुनिया के अलावा भारत में भी काफी कुछ बदल गया। हम अभिव्यक्ति की आजादी में कमी देख रहे हैं। ज्यादा लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं सरकार को उनकी बातें पसंद न आएं। शशि थरूर बोले- पहली बार वीडियो गेम खेला, घर में सभी की पढ़ाई की आदत थरूर ने बताया कि उनके बच्चे ‘डंजन्स एंड ड्रैगन्स’ जैसे बोर्ड गेम खेलते थे। उनका परिवार किताबें पढ़ने में ज्यादा समय बिताता है। बच्चों के लिए प्लेस्टेशन-1 खरीदा था, लेकिन बाद के आधुनिक गेमिंग डिवाइस उनके बच्चों के जीवन का हिस्सा नहीं रहे। थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेला। GTA-6 खेलते हुए उन्हें किरदार को नियंत्रित करने और गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह गेम में सिर्फ जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं। थरूर ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय परिवेश पर आधारित गेम विदेशों में भी लोकप्रिय हो सकते हैं। दूसरे देशों के लोग भी अपने परिचित परिवेश और संस्कृति से जुड़ी चीजें पसंद करते हैं। 19 नवंबर को लॉन्च हुआ GTA 6 क्या है और इसमें करना क्या होता है? GTA, यानी ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ दुनिया की सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा बिकने वाली वीडियो गेम सीरीज है। इसे अमेरिकी कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने 1996-97 में तैयार किया था। यह एक ‘ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर’ गेम है, यानी खिलाड़ी को एक पूरा काल्पनिक शहर दे दिया जाता है, जहां वह अपनी मर्जी से कहीं भी घूम सकता है और कुछ भी कर सकता है। इस गेम में काल्पनिक शहर बनाए जाते हैं, जो असली अमेरिकी शहरों जैसे होते हैं। जैसे- GTA V में 'लॉस सैंटोस' नाम का शहर दिखाया गया था, जो कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स जैसा था। जबकि नए GTA 6 में 'वाइस सिटी' है, जो अमेरिका के मियामी शहर पर आधारित है। इस गेम को लेकर लोग इतने दीवाने क्यों हैं? पहला GTA गेम नवंबर 1997 में लॉन्च हुआ। तब गेम 2D कार्टून जैसी स्टाइल में बना था। इसके बाद 2001 में GTA 3 लॉन्च हुआ, जिसमें पहली बार गेम को 3D में तैयार किया गया। फिर 2002 में GTA वाइस सिटी और 2004 में GTA सैन एंड्रियास आए, जिसने दुनियाभर के कई साइबर कैफे में धूम मचा दी। 2013 में GTA 5 आया। 13 साल बाद रॉकस्टार गेम्स ने GTA 6 लॉन्च किया। लोगों ने इसका बेसब्री से इंतजार किया। इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि दिसंबर 2023 में जब GTA 6 का पहला ट्रेलर लॉन्च हुआ, तब 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर इसके 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज हो गए। इसने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नॉन-म्यूजिक वीडियो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इस दीवानगी की सबसे बड़ी वजह है - रॉकस्टार गेम्स की बेहतरीन क्वालिटी, बेस्ट ट्रैक रिकॉर्ड, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और नॉस्टैल्जिया। दुनियाभर में लाखों लोगों के लिए GTA सिर्फ गेम नहीं, बल्कि बचपन और जवानी की यादों का हिस्सा है। जिन लोगों ने 2013 का GTA 5 स्कूल या कॉलेज के दिनों में खेला, वे अब नौकरी या परिवार संभाल रहे हैं। उनके लिए GTA 6 खेलना भावुक और रोमांचक अनुभव है। वहीं रॉकस्टार गेम्स की पहचान है कि वह हर नए गेम के साथ पूरी गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बेंचमार्क बदल देता है। 2018 में उसके ‘Red Dead Redemption 2’ की बारीकियों से लोग आज भी हैरान रहते हैं। ऐसे में दुनिया को भरोसा था कि GTA 6 केवल एक अगला सीक्वल नहीं, बल्कि गेमिंग का नया बेंचमार्क बनेगा। इसे बनाने में कितना पैसा लगा, भारत में कितने का बिक रहा? रॉकस्टार गेम्स ने इसका ऑफिशियल बजट जारी नहीं किया है। हालांकि गेमिंग एक्सपर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 को बनाने में करीब 1 से 1.5 अरब डॉलर, यानी 9,300 से 14,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इतने में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' बनी है। पिछले 10 सालों से इस गेम पर दुनिया के 12 अलग-अलग स्टूडियो में 4,700 से ज्यादा डेवलपर्स, प्रोग्रामर, आर्टिस्ट और इंजीनियर काम कर रहे थे। नया गेम इंजन बनाने, ग्राफिक्स, मोशन कैप्चर, म्यूजिक लाइसेंसिंग और ग्लोबल मार्केटिंग पर बहुत खर्च हुआ। रॉकस्टार गेम्स ने भारत में GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपए और अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपए रखी है। यह कीमत PlayStation 5 और Xbox Series X|S दोनों प्लेटफॉर्म के लिए है। हालांकि जिनके पास पहले से गेमिंग कंसोल नहीं है, उन्हें कंसोल खरीदने के लिए अलग से बड़ा खर्च करना होगा। यह गेम पुराने PS4 या लैपटॉप-पीसी पर नहीं चलेगा। ऐसे में अगर आप लगभग 44,990 रुपए वाला PlayStation 5 Slim और 5,999 रुपये वाला गेम खरीदते हैं, तो आपका कुल खर्च करीब 50,989 रुपये तक पहुंच जाएगा। ---------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User