राहुल ने शिव-पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली मूर्ति शेयर की:यह 1500 साल पुरानी, लिखा- भाजपा असभ्य है; 6 दिन पहले में दूसरी पोस्ट

Nov 22, 2026 - 16:19
0 0
राहुल ने शिव-पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली मूर्ति शेयर की:यह 1500 साल पुरानी, लिखा- भाजपा असभ्य है; 6 दिन पहले में दूसरी पोस्ट
राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर भारतीय सभ्यता से जुड़ी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट में राहुल ने महाराष्ट्र के एलीफेंट केव्स में बनी अर्धनारीश्चर की मूर्ति शेयर की। यह आकृति करीब 1500 साल पुरानी हैं। राहुल ने पोस्ट में लिखा कि मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझ रहा हूं, यह बात उतनी ही स्पष्ट होती जा रही है। भाजपा और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी हैं। उन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल भी समझ नहीं है। राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं। 17 नवंबर: माता-पिता के गोद वाले कमेंट के बचाव में राहुल का पोस्ट राहुल गांधी ने 17 नवंबर को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है। यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।' उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है। राहुल की पोस्ट में सोनिया-राजीव की फोटो ------------------ यह खबर भी पढ़ें किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की दिल्ली में 16 नवंबर को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User