NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय:इनमें तीन NTA एक्सपर्ट; दिल्ली कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया; 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई
दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शनिवार को सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। इनमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के सामने पेश किया गया। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। कोर्ट ने कहा कि मामले पर 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई होगी। NTA मेडिकल प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET-UG आयोजित करता है। 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद NTA ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। 18 नवंबर को कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया था आदेश विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 18 नवंबर को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत नष्ट करने जैसे आरोप शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को न्यायिक हिरासत से व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। आरोपियों को किन मामलों में करना होगा ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के प्रावधान भी लगाए गए हैं। मई में रद्द हुई थी NEET परीक्षा NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से करीब 22 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। पेपर लीक से जुड़ी कथित साजिश के मामले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)