मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के खिलाफ याचिका:तमिलनाडु सरकार की सुप्रीम कोर्ट की मांग- पुर्नविचार करें, 24 नवंबर की तारीख मिली थी
तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उस आदेश पर दोबारा विचार करने की मांग की है, जिसमें 24 नवंबर को मदुरै की तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी। यह अनुमति सिर्फ एक बार के लिए दी गई है। यह याचिका तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त ने दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने कहा था कि मंदिर प्रशासन के अधिकृत लोग और सरकारी अधिकारी ही दीप जलाने के लिए वहां जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। कोर्ट ने आम लोगों को वहां जाने से रोक दिया था। साथ ही दीप जलाने के दौरान जुलूस, भीड़ जुटाने, नारे लगाने या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के उन हिस्सों पर रोक लगा दी था, जिनमें दीपथून पर दीप जलाने की पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने के निर्देश को मंजूरी दी गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)