मिश्रिख में बदमाश बेखौफ, कोतवाली के पास 50 ग्राम सोने पर हाथ साफ
मिश्रिख में बदमाश बेखौफ, कोतवाली के पास 50 ग्राम सोने पर हाथ साफ
मिश्रिख में बदमाश बेखौफ, कोतवाली के पास 50 ग्राम सोने पर हाथ साफ
कोतवाली के करीब सर्राफा दुकान में शातिरों का खेल, चार चेन लेकर फरार
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर, मिश्रिख। कस्बे में चोरों और टप्पेबाजों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस कोतवाली के आसपास वारदात को अंजाम देने में भी कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला मिश्रिख कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक सर्राफा दुकान का है, जहां शातिर टप्पेबाज बड़ी सफाई से सोने की चार चेन लेकर फरार हो गए। चोरी गई चारों चेन का कुल वजन करीब 50 ग्राम बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सर्राफा दुकान पर दिलीप राठौर पुत्र रामनारायण बैठे हुए थे। इसी दौरान टप्पेबाजों ने कथित तौर पर दुकान को निशाना बनाया और मौका पाकर सोने की चार चेन पार कर दीं। कुछ देर बाद घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक के होश उड़ गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर टप्पेबाजों ने वारदात को अंजाम दिया, वह कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर है। पुलिस चौकसी के बीच हुई इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात से स्थानीय सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों में भय के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है।
व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और टप्पेबाजों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक कब पहुंचा जाता है और चोरी गई करीब 50 ग्राम सोने की चेन बरामद करने में पुलिस को कितनी जल्दी सफलता मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)