रेणुका यादव की पहल रंग लाई, सर्दी से बचाव के लिए गौशाला हुई कवर्ड

रेणुका यादव की पहल रंग लाई, सर्दी से बचाव के लिए गौशाला हुई कवर्ड

Nov 22, 2026 - 18:10
0 1

कान्हा गौशाला में गोवंशों के लिए ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। सर्दी की शुरुआत से पहले गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए पैंतेपुर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की पहल पर गौशाला को तिरपाल से कवर्ड कराया गया है, जिससे सर्द हवाओं से गोवंशों का बचाव हो सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।

नगर पंचायत पैंतेपुर के अंतर्गत मुर्तजानगर में संचालित इस गौशाला में वर्तमान में 40 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 37 गाय और तीन नंदी शामिल हैं। गौशाला नगर पंचायत कार्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित है। यहां गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा और चारे की व्यवस्था की गई है। नियमित साफ-सफाई के साथ पशु चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव स्वयं गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष भी गोवंशों की देखभाल और सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता है, ताकि किसी भी गोवंश को असुविधा न हो।

हाल ही में गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान गोवंशों को गुड़, चना और केला खिलाकर उनकी सेवा की गई। सर्दी से पहले किए गए इंतजामों का उद्देश्य गोवंशों को ठंड से सुरक्षित रखना और उनके बेहतर संरक्षण को सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User