दिल्ली-व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कहा- ₹10 हजार करोड़ का नुकसान होगा

Oct 27, 2026 - 13:35
Updated: 1 hour ago
0 0
दिल्ली-व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कहा- ₹10 हजार करोड़ का नुकसान होगा

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में दूसरी बार राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के बाद 10 नवंबर को रैली कराने की अपील की है। CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि इसमें 15-20 हजार गाड़ियां और 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रैली से जाम और पाबंदियों के कारण दिवाली का कारोबार प्रभावित होगा। करीब 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका है। राहुल ने सोमवार को SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाली इस रैली को टालने से इनकार कर दिया था। उन्होंने X पर लिखा था कि दिल्ली के हर व्यापारी की बात सुन रहे हैं। मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटा दें। 30 सेकेंड में आंदोलन रुक जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User