चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे आज:बिहार में 8 सीटें, 150 उम्मीदवार; यूपी में BJP-सपा के बीच मुकाबला; 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई

Oct 27, 2026 - 09:38
Updated: 1 hour ago
0 0
चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे आज:बिहार में 8 सीटें, 150 उम्मीदवार; यूपी में BJP-सपा के बीच मुकाबला; 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद यानी MLC सीटों के आज नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ था। बिहार में 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला है। उत्तर प्रदेश में कुल 55.24% मतदान हुआ था। बिहार में चार स्नातक सीटों पर 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% वोट पड़े थे। 4 राज्यों में स्नातक और शिक्षक सीटें उत्तर प्रदेश: 11 सीटों में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। वहीं, 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं। बिहार: 8 सीटों में 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी हैं। चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण हैं। महाराष्ट्र: 5 सीटों में 3 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र औरंगाबाद/छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और नागपुर हैं। दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अमरावती और पुणे हैं। कर्नाटक: 4 सीटों में दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और पश्चिम हैं। दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर-पूर्व और बेंगलुरु हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User