कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन, राहुल भाषण देंगे:70 देशों के डेलीगेट्स शामिल; यह दूसरा समिट, पहला 2025 में आयोजित हुआ

Nov 14, 2026 - 14:56
0 0
कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन, राहुल भाषण देंगे:70 देशों के डेलीगेट्स शामिल; यह दूसरा समिट, पहला 2025 में आयोजित हुआ
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रहे कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन है। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित होगा। राहुल गांधी स्पीच देंगे। कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हुई। तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। इसमें वैश्विक नेता, नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है। कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User