कलश वंदन यात्रा में सांसद ने पूजन कर संत रविदास को किया नमन

दलित बस्ती में सांसद ने सिर पर कलश रखकर किया भ्रमण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Aug 08, 2026 - 23:14
0 1
कलश वंदन यात्रा में सांसद ने पूजन कर संत रविदास को किया नमन
कलश वंदन यात्रा में सांसद ने पूजन कर संत रविदास को किया नमन

कलश वंदन यात्रा में सांसद ने पूजन कर संत रविदास को किया नमन

दलित बस्ती में सांसद ने सिर पर कलश रखकर किया भ्रमण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

चंद्र प्रकाश चौबे 

आर्य चेतना न्यूज ब्यूरो

कुशीनगर/संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से वाराणसी स्थित संत रविदास जी की पावन धरती से निकाली गई कलश वंदन यात्रा शनिवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली मंडल पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर संत रविदास जी को नमन किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

सुकरौली मंडल के वार्ड संख्या नौ स्थित सुभाष चंद्र बोस नगर तितला की दलित बस्ती में पहुंची यात्रा में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने स्वयं सिर पर कलश रखकर बस्ती में भ्रमण किया। सांसद के इस भावपूर्ण सहभागिता से कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इसके बाद यात्रा सुकरौली नगर के विभिन्न वार्डों एवं आसपास के गांवों में पहुंची, जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ कलश का पूजन किया।

इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मोतिचक अर्चना प्रदीप सिंह, अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, सभासद जटाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पैतृक भूमि से कलश वंदन यात्रा की शुरुआत कर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। संत रविदास जी ने समाज को बिना किसी भेदभाव के एकता और समानता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के समतामूलक विचारों एवं सामाजिक एकता के संदेश को प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाना है।

अभियान के सह संयोजक विश्वरंजन कुमार आनंद ‘रिंकू’ ने बताया कि कलश वंदन यात्रा सुकरौली मंडल के सभी वार्डों एवं ग्राम सभाओं में भ्रमण करेगी। इसके बाद रात्रि में यात्रा का हाटा नगर में विश्राम होगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुकरौली राम प्रवेश कसौधन, भाजपा नेता शिव कुमार जायसवाल, मंडल संयोजक कन्हैया लाल गौड़, डॉ. रविश सिंह, पूर्व जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, सुभाष पाण्डेय, वरुण जायसवाल, मनोज पासवान, आशुतोष पाण्डेय, सत्यकाम पाण्डेय, राजेश गुप्ता, अरुण पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामक्याश सिंह, चंद्रपाल कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा दलित बस्ती की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User