राहुल गांधी बोले-जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हो रहा:कर्नाटक में 11 तेल सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिला; कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी
राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के 7 जिलों से लिए गए 14 सैंपल की जांच में 11 में एथेनॉल की मात्रा 20% से ज्यादा मिली। उन्होंने पूछा कि तय सीमा से ज्यादा एथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी। राहुल ने शनिवार को X पर लिखा कि सरकार E20 पेट्रोल यानी 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल की बात करती है, लेकिन जांच में कई सैंपल में इससे ज्यादा एथेनॉल पाया गया। उन्होंने इसे जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी बताया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)