अभिषेक बनर्जी का दावा-रात 2 बजे घर पर हमला हुआ:बोले- लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर भी फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही

Nov 07, 2026 - 08:12
0 0
अभिषेक बनर्जी का दावा-रात 2 बजे घर पर हमला हुआ:बोले- लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर भी फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही
कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार देर रात अपने घर पर हमले का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रात 2 बजे BJP कार्यकर्ताओं ने हमला किया। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने शनिवार को X पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमला कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ। बनर्जी ने विपक्षी कार्यकर्ताओं, कोलकाता पुलिस और न्यायपालिका के बड़े संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हमले से जुड़े वीडियो अपलोड करेंगे। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User