चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 से SIR घोषणा-पत्र हटाया:अब अलग से करना होगा जमा; दो चुनाव आयुक्तों ने जताई थी आपत्ति
चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का घोषणा-पत्र पूरी तरह हटा दिया है। इनमें वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अभी SIR की प्रक्रिया चल रही है। अब आवेदकों को यह घोषणा-पत्र फॉर्म 6 के साथ भरने के बजाय अलग से जमा करना होगा। यह बदलाव दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 में बदलाव पर आपत्ति जताई थी। विवेक जोशी ने कहा था कि चुनाव नियमों में बदलाव किए बिना Form-6 में इस तरह बदलाव नहीं किया जा सकता। बाद में संधू ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)